Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

भारी बारिश के चलते सीएम का बिलासपुर दौरा रद्द

jai ram thakur

बिलासपुर|
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को येलो अलर्ट के बीच भारी बारिश हो रही है जिसका असर
बिलासपुर में मुख्‍यमंत्री के दौरे पर भी पड़ा है| बता दें कि मुख्यमंत्री के बिलासपुर के दौरे को लेकर विकास कार्यों की सौगात मिलने की आस पर पानी फिर गया है। मुख्यमंत्री के दौरे के रद्द होने की सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों के चेहरे पर मायूसी साफ नजर आ रही थी।

सूत्रों की मानें तो वीरवार को सुबह से बारिश होने के चलते मुख्यमंत्री दौरा आगामी दिनों के लिए रदद कर दिया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर से करीब 287 करोड़ रूपये के विकास कार्यों को हरी झंडी दिखाने व विकास कार्यों का उदघाटन करने के लिए बिलासपुर पहुंच रहे थे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जिला लोक संपर्क अधिकारी ने सूचना दी कि मुख्यमंत्री का दौरा आगामी दिनों के लिए स्थागित कर दिया गया है। सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए यह दौरा बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा था और इसके चलते सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी। वहीँ विधायक सुभाष ठाकुर का कहना है कि मौसम की खराबी के कारण इसे रद्द किया गया है। शीघ्र ही नया शैड्यूल तैयार कर दिया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now