Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिजली, पानी व सार्वजनिक सड़क सुविधाओं ऐम्बुलैंस रोड़ NOC के लिए बने कानून में संशोधन करे सरकार :- आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी

बिजली, पानी व सार्वजनिक सड़क सुविधाओं ऐम्बुलैंस रोड़ NOC के लिए बने कानून में संशोधन करे सरकार :- आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी

बिलासपुर|
आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी के राष्टीय उपाध्यक्ष एंव प्रवक्ता मनोहर शर्मा पार्टी के पदाधिकारियों के साथ झंडुता विधानसभा कोटधार के अंतर्गत आने वाली जेजवीं पंचायत में बल्ही,मरेटा,दुरघाट एंव सिल्ह मकड़ी गाँव से होकर कलोल पंचायत व डुडियाँ पंचायत को जोड़ने वाली 2006 में निकली सड़क को खुलवाने के लिए 6 जून से क्रमिक अनशन पर बैठे जेजवीं पंचायत के प्रतिनिधियों व ग्रामीणों से मिले। जेजवीं पंचायत की वर्तमान प्रधान रीना पंण्डीर पूर्व जिला परिषद अनिता देवी, पुर्व वार्ड मेंबर सुंका राम, बिमला देवी,सड़क सुधार संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप खजूरिया उपाध्यक्ष जगत राम और सचिव सुरेन्द्र कुमार वार्ड मेंबर आशा देवी ने बताया कि 2006 से सड़क निकली थी जिसे जेजवीं पंचायत की बीडीसी प्रतिनिधि सरोज कुमारी व उसके परिवार ने 2 वर्ष पहले से जेजवीं से रोक दिया है जबकि उक्त भूमी पुराने समय से नैना देवी के रास्ता था जिसमें से सड़क निकली थी।परन्तु उपद्रवीयों ने उसे मलकियत भूमी बताकर 15 वर्ष पुरानी सड़क को बंद कर दिया।

ग्राम पंचायत प्रधान रीना पण्डीर ने बताया कि सड़क बंद होने की बजह से बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला,प्राथमिक स्वस्थ केन्द्र का काम रूका पड़ा है और पूरी पंचायत में विकास के सारे कार्य ठप्प पड़े हुए हैं। उधर बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने बताया कि सड़क बंद होने के बजह से आए दिन खराब रास्ता होने के कारण स्कूली बच्चों तथा अध्यापकों को से परेशानी होती है। प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने कहा कि सड़क खुलने से स्कूल के रूके हुए विकास कार्यों में स्कूल प्रशासन को भी मदद मिलेगी। प्रधान रीना पण्डीर ने बताया कि कुछ समय पहले पंचायत के कुछ ग्रामीण लोगों की सड़क सुविधा ठप्प होने की बजह से उपचार नहीं मिल पाया और उनकी मृत्यु रास्ते में ले जाते समय हो गई आए दिन पंचायत की गर्भवती महिलाओं बीमार बजुर्गों को समय पर सड़क बंद होने की बजह से स्वस्थ उपचार नहीं मिल पा रहा है परन्तु शासन व प्रशासन ने हमारी बातों की अनसुनी कर रहा है । मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है जबकि सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूड़ी विभाग द्वारा 95 लाख रूपय खर्च किए जा चुके हैं उन्होंने कहा कि वो 2 बार पंचायत प्रधान बनी है और वर्तमान बीडीसी मेंम्बर सरोज कुमारी व अन्य ने लिखित रूप में रोड़ खुला रखने की बात स्वीकार की थी जिसके सारे सबूत कमेटी द्वारा सबंधित विभाग व प्रशासन को दिए गए हैं परन्तु अभी तक भी शासन व प्रशासन द्वारा कोई कारवाई नहीं की गई जिसकी बजह से जेजवीं पंचायत के ग्रामीणों को क्रमिक अनशन पर 6 जून से बैठना पड़ा परन्तु शासन व प्रशासन पंचायत के अनशन वाली जगह पर आकर ग्रामीणों से मिलकर मामला सुलझाने का प्रयास नहीं किया । प्रधान ने मिडिया के माध्यम से शासन व प्रशासन को चेतावनी दी कि शांतिपूर्ण अांदोलन से यादी बात नहीं बनी तो 3 पंचायतें मिलकर सोई हुई सरकार की नींद खोलने के लिए जेजवीं से चक्का जाम किया जाएगा । उधर पूर्व वार्ड मेंबर सुंका राम ने बताया कि छोटे छोटे बच्चों को आचानक सड़क बंद कर देने की बजह से स्कूल तक जाने में बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है आैर 2 वर्ष से सड़क बंद होने की बजह से बहुत से ग्रामीणों की गाडियाँ घरों में फसी पड़ी है । पुर्व जिला परिषद श्रीमति अनिता देवी ने वर्तमान सरकार व प्रशासन से गुहार करते हुए कहा कि जेजवीं से वर्तमान बी. डी. सी. व उसके परिवार द्वारा रोकी गई सड़क की भूमी की निशानदेही करवाई जाए आैर सड़क को खुलवाने की कृपा करे । आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी के राष्टीय उपाध्यक्ष एंव प्रवक्ता मनोहर शर्मा ने कहा कि बिजली पानी व सार्वजनिक सड़क सुविधाएं जनहित की बात इसलिए इसके लिए एनओसी की जरूरत नहीं होनी चाहिए और वर्तमान सरकार व पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर आजतक सरकारों ने इस कानून में संशोधन क्यों नहीं किया ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पार्टी के राष्टीय उपाध्यक्ष एंव प्रवक्ता मनोहर शर्मा ने भाजपा नेताओं को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपाई की बातों स्मरण करने की नसीहत भी दी। मनोहर शर्मा ने वर्तमान भाजपा सरकार व पूर्व में रही कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने भ्रष्टाचार मंहगाई गरीबी बेरोजगारी फैलाकर व वोट बैंक राजनीति चक्कर में इंसानियत को तोड़कर जातिवाद को बढ़ावा दिया है जो कि आने वाले समय में गंभीर चिंता का विषय बनेगा । पार्टी के राष्टीय उपाध्यक्ष ने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी को जनता का समर्थन मिलते ही एक महीने में बिजली पानी व सार्वजनिक सड़क के लिए बने कानून में संशोधन किया जाएगा और भूमी विवादों को समाप्त करने के लिए सपैस्ल एक्ट बनाया जाएगा क्योंकि भूमी विवादों की बजह से आए दिन प्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार व अपराधिक घटनाओं को बढ़ावा मिला है परन्तु किसी भी सरकार ने आज तक भूमी विवादों को निपटाने के लिए सही निति क्यों नहीं बनाई ।

उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी हिमाचल की जनता का जनसमर्थन मिलेते ही एक वर्ष के भीतर जातिवाद समाप्त कर आरक्षण आर्थिक यानि गरीबी के आधार पर कर भ्रष्टाचार व भूमी विवादों को समाप्त करने के लिए ऐफेडैफ्ट के माध्यम से वचनबद्ध रहेगी । मनोहर शर्मा ने बारी बारी व पारी पारी की राजनैतिक गेम खेलने वाली वर्तमान भाजपा सरकार व पूर्व में रही कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के स्वस्थ विभाग व सड़कों के हालात सुधार करने के बजय लगातार खराब किए हैं आऔर वर्तमान भाजपा सरकार के लगभग 5 वर्ष पूरे होने को हैं सरकार ने स्वस्थ व सड़क सुधार के लिए कोई सही कदम क्यों उठाया । जेजवीं पंचायत की महिलाओं ने सड़क को खुलवाने के लिए एक खुबसुरत पहाड़ी गाना गाकर सरकार व जनता द्वारा चुनी गई प्रतिनिधि को जनहित के बारे में सोचने की बात रखी ।साथ ही वर्तमान सरकार से अनुरोध करते हुए कहा कि सड़कों के सुधार व नए सड़कों के उपर कितना खर्च किया कितना बजट शेष बचा है और कितनी सड़कों की गई घोषणाएं बाकि है वर्तमान सरकार मीडिया के माध्यम से स्पष्टीकरण दे ।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now