Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर: 16 दिन से लापता 22 साल की रीमा की अब बल्ह नाले में मिली लाश

बिलासपुर: 16 दिन से लापता 22 साल की रीमा की अब बल्ह नाले में मिली लाश

बिलासपुर।
बिलासपुर जिले के पुलिस थाना सदर के नोआ में बीते 14 दिनों से लापता हुई 22 साल की रीमा की अब लाश मिली है। लाश को पुलिस ने कब्जे में लिया है। लेकिन पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है। रीमा की मौत कैसे हुई यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
फिलहाल, बिलासपुर पुलिस जांच कर रही है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एम्स के पास नोआ गांव से कुछ दिन पहले रीमा लापता हो गई थी। अब रीमा का शव शनिवार को बल्ह नाले के पास मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया।
बता दें कि सदर थाना में 16 जुलाई को नोआ गांव की रीमा की गुमशुदगी की शिकायत परिजनों की ओर से दर्ज करवाई गई थी। बता दें कि 22 वर्षीय विवाहिता घर से अचानक बिना बताए और सूचना दिए लापता हो गई। पुलिस रीमा की तलाश कर रही थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बताया जा रहा है कि शनिवार को नोआ गांव में बल्ह खड्ड के पास एक व्यक्ति घास में स्प्रे कर रहा था। इस दौरान उसकी नजर शव पर पड़ी। यहां पर पेड़ से एक शव लटका हुआ था। शख्स ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी और पुलिस को भी । पुलिस मौके पर पहुंची तो बाद में शव की पहचान रीमा कुमारी पत्नी किरण कुमार उर्फ गोल्डी निवासी गांव नोआ जिला बिलासपुर के रूप में हुई।

डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने भी मौके का निरीक्षण किया है, साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है। फिलहाल, विवाहिता के परिजनों को भी बुलाया गया है और पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now