Prajasatta Side Scroll Menu

बिलासपुर: 4 किलो भुक्की के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार

arest, Mandi News

बिलासपुर|
बिलासपुर के स्वारघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक वृद्ध के कब्जे से 4.183 किलोग्राम भुक्की बरामद की। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान री-करमाला गांव निवासी सुखराम (67) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ASI नरेंद्र कुमार की टीम शुक्रवार शाम को री-करमाला गांव में गश्त कर रही थी। उसी दौरान कत्था की भट्‌ठी के निकट मकान के बाहर एक व्यक्ति खड़ा हुआ था, जो पुलिस पार्टी को देखकर नीचे छिप गया।

पुलिस ने जब व्यक्ति से छिपने और घबराने का कारण पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जब पुलिस ने तलाशी ली तो वहां एक पॉलिथिन पड़ा नजर आया। पुलिस ने चेक किया जो उसमें 4.183 किलोग्राम भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  Hot Air Balloon Service: बिलासपुर में पर्यटक अब ले सकेंगे हॉट एयर बैलून, पैरामोटर और ऑफ रोड बाइक राइड का मजा..!

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now