Prajasatta Side Scroll Menu

बिलासपुर: बस में सवार युवक से 66.25 ग्राम चिट्टा बरामद

बिलासपुर: बस में सवार युवक से 66.25 ग्राम चिट्टा बरामद

प्रजासत्ता|
बिलासपुर पुलिस ने यूपी नंबर की एक टूरिस्ट बस से मादक पदार्थ ला रहे युवक को गिरफ्तार किया|प्राप्त जानकारी मुताबिक बस की चेकिंग के दौरान पुलिस ने शातिर युवक को धर दबोचा| टूरिस्ट बस में बैठे युवक की जब तलाशी ली गई तो युवक से 66.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया है| पुलिस अब मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर युवक से जुड़े अन्य तार की पड़ताल कर रही है|

पुलिस के मुताबिक गश्ती के दौरान यूपी नंबर की टूरिस्ट बस में सवार युवक से 66.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया| दरसअल, टीम के हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह की अगुवाई में टूरिस्ट बस को चेकिंग के लिए रोका गया| इस दौरान बस में सवार युवक पुलिस को देख कर घबरा गया और तलाशी में उसके पास से 66.25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ|

इसे भी पढ़ें:  Gambhari Devi Himachal Folk Singer: गम्भरी देवी के लोक संगीत पर शोध करेंगे आयुष शर्मा, हिमाचल के पहले लेखक बने

आरोपी की पहचान मनीष (23) गांव झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है| डीएसपी संजय शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि टूरिस्ट बस में से एक व्यक्ति के पास 66.25 चिट्टा बरामद हुआ है| एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की जा रही है|

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now