Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर: भतीजे की दरात मारकर हत्या, आरोपी चाचा गिरफ्तार

बिलासपुर: भतीजे की दरात मारकर हत्या, आरोपी चाचा गिरफ्तार

बिलासपुर|
बिलासपुर जिले में बरठीं के साथ लगती संडयार पंचायत में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहाँ एक व्यक्ति ने दरात से हमला करके भतीजें को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के बयान कलमबद्ध करके पुलिस ने शव कब्जे में लिया। हत्या आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संडयार निवासी अमित द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, रात 11.15 बजे उसे पंचायत प्रधान सुमन चंदेल का फोन आया था। प्रधान ने बताया कि संडयार के जगदीश चंद और सयोथा के अरविंद उर्फ गिक्का के बीच झगड़ा हुआ है। प्रधान ने उसे मौके पर जाकर देखने को कहा। वह अरविंद के घर पहुंचा, लेकिन वह नहीं था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहां से थोड़ी दूर हैंडपंप के पास अरविंद सड़क के किनारे लहूलुहान हालत में अचेत अवस्था में मिला। उसकी बाजुओं और हाथ पर गहरे घाव थे। उसने प्रधान को इसकी सूचना दी। प्रधान की सूचना पर घुमारवीं से थाना इंचार्ज रजनीश ठाकुर की अगुवाई में पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के आने तक अरविंद दम तोड़ चुका था।

बताया जा रहा है कि जगदीश और अरविंद रात को इकट्ठे ही थे। अचानक उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि जगदीश ने अरविंद पर दरात से हमला कर दिया। उसने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन इसी बीच उस पर कई वार कर दिए गए।

दरात के वार से वह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के कुछ देर बाद आरोपी जगदीश ने खुद ही पुलिस को इसकी सूचना दे दी। इससे पुलिस को उसे ढूंढने की जद्दोजहद नहीं करनी पड़ी। घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now