Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर एम्स में 10 साल के बच्चे की मौत,पैर में मोच आने पर हुआ था भर्ती

बिलासपुर एम्स में 10 साल के बच्चे की मौत,पैर में मोच आने पर हुआ था भर्ती

बिलासपुर|
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में स्थित एम्स में इलाज के लिए लाए गए बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। वहीं, क्षेत्र के लोग भी उग्र हो गए। वह डॉक्टरों का विरोध कर रहे हैं। परिजनों ने बच्चे की मौत के लिए डॉक्टरों को ही जिम्मेदार ठहराया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।

बताया जा रहा है कि बच्चा खेलों में हिस्सा लेने गया था। उसके बाद उसके पैर में मोच आ गई थी जिसके बाद उसे इलाज के लिए बिलासपुर एम्स में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बच्चे की मौत के लिए डॉक्टरों को ठहराया जिम्मेदार ठहराते हुए बताया कि डॉक्टरों ने प्लास्टर बहुत टाइट बांध दिया था। उसके बाद बच्चे की मौत हुई है। फ़िलहाल मौके पर पुलिस पहुंची हुई है, मामले की जाँच चल रही है।

इसे भी पढ़ें:  Bilaspur News: जुखाला कॉलेज विवाद में 3 प्रधानों और पूर्व BDC सदस्यों समेत 8 नेताओं पर मामला दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला
Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now