Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर: एसआईयू टीम की बड़ी कामयाबी, कार सवार 2 युवकों से 140 ग्राम चिट्टा बरामद

बिलासपुर: एसआईयू टीम की बड़ी कामयाबी, कार सवार 2 युवकों से 140 ग्राम चिट्टा बरामद

प्रजासत्ता।
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर लखनपुर में एसआईयू टीम ने एक कार से 140 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कार में चिट्टा लाया जा रहा है, जिस पर एसआईयू टीम ने नाका लगा रखा था।

जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम ने बुधवार दोपहर के बाद नाका लगा रखा था। इस दौरान नौणी की तरफ से एक कार आई, जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को उक्त मात्रा में चिट्टा मिला है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शातिर युवकों ने चिट्टा ड्राइवर सीट के नीचे फुट मैट के नीचे पॉलीथीन में छुपाकर रखा गया था।पुलिस ने चिट्टे के आरोप में कार सवार नरेश चंद (29) व रघुबीर सिंह (33) निवासी डियारा सैक्टर को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now