Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर कांग्रेस द्वारा महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन उपायुक्त पंकज राय के माध्यम से दिया ज्ञापन

Published on: 2 July 2021
बिलासपुर कांग्रेस द्वारा महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन उपायुक्त पंकज राय के माध्यम से दिया ज्ञापन

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं/बिलासपुर
भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई सर चढ़कर बोल रही है जिस कारण आम जनता त्रस्त है| आज बिलासपुर जिला में कांग्रेस द्वारा बढ़ती मंहगाई बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन किया गया| इस मौके पर आल इंडिया कांग्रेस कमेटी सचिव व घुमारवीं के पूर्व विधायक राजेश धर्माणी बड़सर विधायक इन्द्र दत लखनपाल पूर्व सांसद सुरेश चंदेल बिलासपुर जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष अंजना धीमान व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली व प्रदर्शन किया|

यह दिन प्रतिदिन बढ़ती मंहगाई बेरोजगारी व सरकार की गलत नीतियों को लेकर किया गया| इस मौके पर विधायक इन्द्र दत लखनपाल ने मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार व केंद्रीय भाजपा सरकार लोगों को अच्छा शासन देने में विफल रही है आम आदमी को महंगाई बेरोजगारी के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हुआ है और आज हिमाचल प्रदेश जैसे शांत प्रदेश में भी महंगाई तांडव दिखा रही है और महंगाई ने आम जनता का जीना दुर्लभ कर दिया है इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने मंहगाई व अन्य मुद्दों पर एक ज्ञापन उपायुक्त पंकज राय के माध्यम से राष्ट्रपति को ।को दिया है|

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now