Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर की बेटी डॉ. दीक्षा ने शोध में हासिल की बड़ी सफलता,दांत की जांच से खुलेगा उम्र का राज

बिलासपुर की बेटी डॉ. दीक्षा सांख्यान ने शोध में हासिल की बड़ी सफलता

सुभाष गौतम|बिलासपुर
बिलासपुर के व्यवसायी राज सांख्यान व सुषमा सांख्यान की पुत्री डॉ. दीक्षा सांख्यान ने अपने शोध में एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अब आयु की जांच करना आसान हो जाएगा क्योंकि दांत की जांच से ही उम्र का राज खुल जाएगा। डॉ. दीक्षा संख्यान चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी के एंथ्रोपोलॉजी विभाग में शोध कर रही हैं। उन्होंने बच्चे से लेकर बड़े लोगों की आयु का पता केवल मात्र दांत की जांच से लगाया है। तीन साल तक चले इस शोध के दौरान उन्होंने चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल व हरियाणा के 720 लोगों के दांतो को वैज्ञानिक तरीके से तैयार मशीन द्वारा स्कैन किया।

इसे भी पढ़ें:  घुमारवीं के विकास के लिए हर संभव करेंगी प्रयास : रीता सहगल नगर परिषद अध्यक्ष

इस शोध से इस क्षेत्र के लोगों का दांतो के जरिए जांच का डेटाबेस भी तैयार हो गया है। मृत व्यक्ति की आयु भी इससे पता लग जाएगी। डॉ. दीक्षा सांख्यान ने पंजाब यूनिवर्सिटी के एंथ्रोपोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर जेएस सहरावत के निर्देशन में यह शोध किया है। बच्चों की उम्र का पता लगाने के लिए शोध में बिलेम्स मैथर्ड व बड़े लोगों की आयु की जांच के लिए पीसीटीएचआर फार्मूले को अपनाया गया है । शोध में बताया कि यह दांत 3 से 50 साल तक के लोगों के हैं। साथ ही जिन लोगों के दांतो का स्कैन किया था उन्होंने भी अपनी आयु वही बताई जो शोध में आई थी।

इसे भी पढ़ें:  घुमारवीं: सांप के काटने से पांच वर्षीय रितिक की मौत, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़

वैसे वैज्ञानिक अन्य तरीकों से भी लोगों की आयु का पता लगाते हैं। लेकिन यह फार्मूला अधिक कारगर माना जा रहा है। क्योंकि इसका परिणाम वास्तविक आयु के आसपास ही आता है। डॉ. दीक्षा सांख्यान के इस शोध को पंजाब यूनिवर्सिटी की कमेटी ने स्वीकार कर लिया है और यह जर्नल में भी प्रकाशित हो गया है। बिलासपुर में इस उपलब्धि को लेकर सभी हर्षित हैं और सांख्यान परिवार का शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now