Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर: कोरोना संक्रमित लोगों की मदद के लिए आगे आए DSP, कहा समस्या हो तो मुझे करें संपर्क

DSP bilaspur Rajkumar

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
बिलासपुर में डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने कंटेनमेंट जोन सहित अन्य एरिया के निरीक्षण के दौरान लोगों को न केवल नियमों का पाठ पढ़ा रहे हैं| वहीं, उन्होंने लोगों को किसी भी प्रकार की मदद के लिए कॉल करने को अपना मोबाइल नंबर +91 88946 76662 भी दिया है| बिलासपुरः कोरोना कर्फ्यू के बीच सरकार की गाइडलाइन की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए पुलिस लोगों को नियमों का पाठ भी पढ़ा रही है|

खास बात यह है कि डीएसपी राजकुमार ने कंटेनमेंट जोन सहित अन्य एरिया के निरीक्षण के दौरान लोगों को न केवल नियमों का पाठ पढ़ा रहे हैं बल्कि संकट की इस घड़ी में फ्रंटलाइन में रहकर किसी भी प्रकार की मदद करने का लोग से आह्वान भी किया| उन्होंने लोगों को किसी भी प्रकार की मदद के लिए कॉल करने को अपना मोबाइल नंबर +91 88946 76662 भी दिया है|

इसे भी पढ़ें:  Bilaspur News: एम्स में MBBS के छात्र ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

डीएसपी का कहना है कि यह संकट की घड़ी है और समाज में लोगों को मदद की जरूरत है| इसलिए समय की गंभीरता को देखते हुए समाजसेवियों व अन्य लोगों को आमजन की मदद के लिए आगे कदम बढ़ाने की जरूरत है| इसको लेकर डीएसपी राजकुमार ने अपना मोबाइल नंबर +91 88946 76662 भी दिया है| उन्होंने बताया कि गरामोड़ा से लेकर बरमाणा, सलापड़ और नम्होल से लेकर घुमारवीं, डंगार चेक सहित शाहतलाई, नयनादेवी और मलोखर बाग्गा तक पुलिस टीमें फील्ड में डटी हैं| जहां निरीक्षण के दौरान खामियां पाई जा रही हैं वहां पर व्यवस्थाओं में सुधार करवाया जा रहा है|

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर : 29 वर्षीय युवक ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा कर ली आत्‍महत्‍या

पिछले दिन डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ कंदरौर में स्थिति का जायजा ले रहे थे तो कुछ दुकानदारों को नियमों की अवहेलना करते हुए पाया गया जिस पर संज्ञान लेते हुए डीएसपी राजकुमार ने न केवल दुकानदारों को नियमों का पाठ पढ़ाया बल्कि दुकानों के आगे गोले लगवाकर भविष्य के लिए नसीहत भी दी|इसी प्रकार जहां भी पुलिस को कोरोना नियमों की पालना में खामियां नजर आ रही हैं| वहां पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है| पुलिस अधिकारियों की मानें तो कोरोना संकट का दौर है और ऐसे में हरेक व्यक्ति को सावधानी बरतने की जरूरत है|

इसे भी पढ़ें:  Una: ऊना के शहीद हवलदार अरुण कुमार को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई.!
Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now