Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर में 2 वोल्वो बसों की भिड़ंत, दोनों बसों के चालक गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर में 2 वोल्वो बसों की भिड़ंत, दोनों बसों के चालक गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर|
बिलासपुर में छड़ोल के पास चंडीगढ़-मनाली NH पर सोमवार को 2 वोल्वो बसों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बसों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे में सवारियों को चोटें नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह यूपी नंबर की वोल्वो बस मनाली से दिल्ली जा रही थी। उसी दौरान छड़ोल के पास उसकी टक्कर पंजाब नंबर की वोल्वो बस से हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें:  भारत की प्रगति के लिए बालिकाओं का मजबूत होना अति जरूरी :- राजेश धर्माणी

बसों में भिड़ंत के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे से बसों को हटाया और वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। हादसें में दोनो बसों के चालकों को चोटिल हो गए। घायलों को अस्पातल में पहुंचाया गया। जहां यूपी मथूरा निवासी सत्यप्रकाश की गंभीर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया। गनीमत रही बसों में सवार यात्रियों को चोटें नहीं आई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now