Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर में बंधे हाथो के साथ लाश बरामद, पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज

murder

सुभाष कुमार गौतम/
बिलासपुर जिला के अंतर्गत पड़ने वाले बरमाणा पुलिस थाना दली के पास नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक के हाथ बंधे हुए थे और सिर पर हमले के निशान थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, साथ ही मंडी से फोरैंसिक एक्सपर्ट टीम भी बुलाई गई है।

जानकारी के अनुसार वीरवार को कंदरौर-घागस मार्ग पर दली के पास सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलने पर बरमाणा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य इकट्ठा किए। वहीं मौके पर एसपी दिवाकर शर्मा और एएसपी अमित शर्मा भी मौजूद रहे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक के सिर पर हमले के गहरे निशान पड़े हुए थे, साथ ही मृतक के साथ भी बंधे हुए थे। मृतक की जेब में भी कुछ बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मंडी से फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटनास्थल से साक्ष्यों को जुटाया जा सके।

हालांकि अभी तक मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि बरमाणा थाना में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे। मामले की गहनता से जांच की जा रही है

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now