Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर में गुब्बारा फटने से झुलसा युवक

बिलासपुर में गुब्बारा फटने से झुलसा युवक

बिलासपुर|
बिलासपुर जिला में गुब्बारे फटने से एक युवक झुलसने का मामला सामने आया है। खेतों में गिरे गुब्बारे कहां से आए, इसका पता नहीं चल पाया है। गुब्बारों को उठाते समय अचानक वे फट गए जिस कारण युवक का मुंह, आंख और गर्दन बुरी तरह से झुलस गई। फिलहाल, पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को गाहर पंचायत के मुहाना गांव के खेतों में करीब 40 गुब्बारे गिरे। गांव के एक युवक ने उन गुब्बारों को पकड़ने की कोशिश की तो एक गुब्बारा अचानक फट गया। देखते ही देखते सभी गुब्बारों से ज्वलनशील गैस निकलना शुरू हो गई। जब तक युवक कुछ समझ पाता गैस के कारण उसका मुंह और गर्दन झुलस गई।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकार के विकास के दावों पर बोले- राजेश धर्माणी, पूर्व में किए गए शिलान्यासों का पत्थर रख रहे नेता

मुहाना गांव के तेज सिंह ने बताया कि उसका 19 वर्षीय बेटा साहिल दोपहर करीब तीन बजे खेतों की तरफ गया था। अचानक हवा में उड़ते हुए कुछ गुब्बारे खेतों में गिरने लगे। साहिल और उसका एक अन्य दोस्त उन गुब्बारों को देखकर फोटो खींचने लगे। इसके बाद जैसे ही एक गुब्बारे को हाथ लगाया अचानक गुब्बारा फट गए और इसके बाद सभी गुब्बारों से निकली ज्वलनशील गैस से वह झुलस गया। साहिल को नजदीक में एक निजी अस्पताल पर ले जाया गया। जहां पर उसका उपचार करवाया।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now