Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर में नाबालिग को चिटटा बेचने वाला पुलिस कांस्टेबल सस्पेंड

Published on: 24 March 2021
सस्पेंड

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस कांस्टेबल की ओर से नाबालिग को चिट्टा बेचने का मामला सामने आया है। किशोर ने आरोप लगाया है कि उसे कांस्टेबल ने चिट्टा बेचा है। इससे नशा माफिया पर कार्रवाई करने वाली पुलिस ही सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। इसे पुलिस लाइन भेजा गया है।

मामले में विभागीय जांच की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नलवाड़ी मेला मैदान में पुलिस ने एक नाबालिग से 0.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया। नाबालिग ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने चिटा गाड़ी में बैठे खाकी वर्दी वाले से खरीदा है जब पुलिस ने मामला की छााबीन की तो गाड़ी पुलिस कांस्टेबल की नििली जिसमें तलााा के दौरान फााााा रोल और इलैक्ट्रोनिक स्केल मिला है|

एस पी बिलासपुर दिबाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है और इस मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है मामले में संलिप्त पुलिस कांस्टेबल को नहीं बख्शा जाएगा

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now