Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर में नशीली दवाओं के साथ दो गिरफतार ,

बिलासपुर में नशीली दवाओं के साथ दो गिरफतार पुलिस

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं/बिलासपुर
बिलासपुर जिला पुलिस की एसआईयू की टीम ने बाइक सवार 2 व्यक्तियों को नशीली गोलियों सहित काबू किया है। सदर थाना पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीती रात को एसआईयू की टीम ने चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर स्थित जामली में नाका लगाया हुआ था। रात करीब अढ़ाई बजे वहां से गुजर रहे 2 बाइक सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर वापस जाने लगे।

बाइक सवारों पर जब पुलिस को शक हुआ तो उन्हें काबू कर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से 1500 ट्रोमाडोल की गोलियां बरामद हुईं। आरोपियों से बरामद गोलियां नशे के लिए प्रयोग में लाई जाती हैं। आरोपियों की पहचान राजीव कुमार निवासी तहसील घुमारवीं व जगतार सिंह निवासी गांव जामली रूप में हुई है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि उपरोक्त मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now