Prajasatta Side Scroll Menu

बिलासपुर में फोरलेन पर निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने से 2 मजदूरों की मौत

बिलासपुर में फोरलेन पर निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने से 2 मजदूरों की मौत

बिलासपुर|
हिमाचल प्रदेश बिलासपुर जिले में निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई है| फोरलेन निर्माण कंपनी गाबर कंस्ट्रक्शन के परियोजना निदेशक कर्नल बीएस चौहान ने मामले की पुष्टि की है| बताया जा रहा कि दोनों मजदूर उत्तर प्रदेश के हैं| फिलहाल, पुलिस को मामले की सूचना मिली है| बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन पुल की शटरिंग की जा रही थी जोकि अचानक गिर गई|

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के तहत मंडी-भराड़ी-ऋषिकेश को जोड़ने वाले मार्ग पर पुल निर्माण चल रहा था| इसकी शटरिंग गिरने से दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई| पुल की शटरिंग की जा रही थी जोकि अचानक गिर गई| हादसे के बाद मजदूरों को उपचार के लिए चांदपुर निजी अस्पताल लाया गया, लेकिन गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण दोनों की मौत हो चुकी थी|

इसे भी पढ़ें:  आधी रात को थाने पहुंचे एसपी दिवाकर, वर्दी में शराब पीते मिले ASI और हेड कांस्टेबल, दोनो लाइन हाजिर

डीएसपी सदर बिलासपुर ने राजकुमार बताया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच आरम्भ कर दी है| मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया जाएगा|

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now