Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर में SIU को मिली कामयाबी: व्यक्ति के घर से बरामद हुआ 67.52 ग्राम चिट्टा

चिट्टा Shimla Crime News

बिलासपुर।
पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है और लगातार पुलिस नशेड़ियों पर नजर बनाए हुए है। रोजाना नशे का कारोबार करने वालों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। ताज़ा मामला बिलासपुर जिला का है।

बिलासपुर में एसआईयू टीम ने एक व्यक्ति के घर से 67.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर की एसआईयू टीम को एक गुप्त सूचना मिली की गांव खैरिया बांमटा में एक व्यक्ति नशे का कारोबार करता है और घर पर रेड डाली जाए तो भारी मात्रा में नशा बरामद हो सकता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पुलिस ने जब व्यक्ति के घर पर रेड डाली तो कमरे से एक लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें भारी मात्रा में चिट्टा पाया गया जब पुलिस टीम ने उसका वजन किया तो 67.52 पाया गया, जिसकी बाजार में 6 लाख के आसपास कीमत है।

वहीं, बिलासपुर डीएसपी राज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सुबह पुलिस की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है और भारी मात्रा में चिट्टा बरामद किया गया है। व्यक्ति को गिरफ्तार करके एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now