Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर: फैंटसी लीग ने पुलिस कांस्टेबल को बना करोड़पति, जीता एक करोड़ रुपए ईनाम

बिलासपुर: फैंटसी लीग ने पुलिस कांस्टेबल को बना करोड़पति, जीता एक करोड़ रुपए ईनाम

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं/बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं पुलिस थाना में कांस्टेबल के पद पर तैनात सुनील ठाकुर को क्रिकेट के जुनून ने रातों-रात करोड़पति बना दिया। गांव बैरी रजादियां के सुनील ठाकुर 2016 बैच के कांस्टेबल हैं। बचपन से ही सुनील को क्रिकेट का जुनून था और इसी जुनून के चलते वह कई बार फैंटेसी लीग में मोबाइल पर अपनी टीम बनाकर मैच खेलते थे। लेकिन उन्हें पता नहीं था कि क्रिकेट का यही जुनून उन्हें एक दिन करोड़पति बना देगा।

बीते शुक्रवार को हुए भारत-श्रीलंका के तीसरे एक दिवसीय मैच के दौरान उन्होंने लीग में एक करोड़ 15 लाख रुपये का इनाम जीता।सुनील का कहना है कि उन्हें खुद विश्वास नहीं हो रहा है कि सच में कुछ ऐसा हुआ है। सुनील के अनुसार उन्होंने एक टीम बनाकर 2 कंटेस्ट में भाग लिया। एक में 49 और दूसरे में 35 रुपये लगाकर अपनी टीमें बनाईं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सुनील के अनुसार पूरा मैच देखने को तो नहीं मिला लेकिन उन्होंने अपने मोबाइल पर नजर बनाए रखी। जैसे ही उनका नाम पहले नंबर पर आया तो विश्वास नहीं हुआ कि उन्होंने एक करोड़ 15 लाख रुपये जीत लिए हैं। सुनील का कहना है कि वह इन पैसों को अपने तथा अपने परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च करेंगे।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now