Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर पुलिस ने स्वारघाट के पंजपीरी में पकड़ी चंडीगढ़ मार्का शराब की बड़ी खेप

बिलासपुर पुलिस ने स्वारघाट के पंजपीरी में पकड़ी चंडीगढ़ मार्का शराब की बड़ी खेप

बिलासपुर।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में जहरीली शराब में सात लोगों की मौत के बाद पुलिस भले ही सतर्क हो गई हो लेकिन शराब माफिया अभी भी खुलेआम शराब के अवैध कारोबार को अंजाम देने में लगा हुआ है। ताजा मामला जिला बिलासपुर का है। जहां
पुलिस थाना स्वारघाट की पुलिस टीम ने स्वारघाट के पंजपीरी में चंडीगढ़ मार्का शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह जब स्वारघाट थाना की पुलिस टीम एसएचओ बलबीर सिंह की अगुवाई में नेशनल हाईवे 205 चंडीगढ़-मनाली पर पेट्रोलिंग पर थी तो पुलिस टीम ने पंजपीरी सड़क पर एक लावारिस बोलेरो कार एचपी 67-6727 को खड़े देखा पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पाया कि इसमें बोरियो में कुछ पेटियां भरी हुई है। बोलेरो की तलाशी लेने पर कुल 96 बोतलें बरामद हुई, जबकि तीन कैन फलेवर बदलने वाली स्प्रिट के मिले। पुलिस ने इस अवैध शराब को अपने कब्जे में ले लिया है और आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस मामले में स्वारघाट पुलिस ने गुरदेव सिंह निवासी कुटैहला व गगनदीप निवासी करयालग घुमारवीं जिला बिलासपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी पहले ही हाल ही में नालागढ़ पुलिस द्वारा गुज्जरहट्टी में पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री मामले में फरार चल रहें है।

नालागढ़ पुलिस को भी इन दोनों आरोपियों की तलाश है, लेकिन दोनों आरोपी कई दिनों से फरार बताए जा रहे थे। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उपरोक्त कार के माध्यम से ही अवैध शराब की सप्लाई की जाती रही होगी। स्वारघाट पुलिस ने एचपी एक्साइज एक्ट की धारा 39 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now