Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर: शादीशुदा व्यक्ति से करवा दी नाबालिग युवती की शादी, चाइल्ड हेल्पलाइन ने किया रेस्क्यू

शादीशुदा व्यक्ति से करवा दी नाबालिग युवती की शादी, चाइल्ड हेल्पलाइन ने किया रेस्क्यू

अभिषेक। बिलासपुर
बिलासपुर जिला में 1098 के माध्यम से बाल विवाह का मामला हुआ दर्ज। बाल विवाह एक कुप्रथा है और इससे उत्पन्न दुष्परिणाम बहुत अधिक है परंतु जिला बिलासपुर में बीते कुछ दिन पहले बाल विवाह का मामला सामने आया है जिसमें चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से जानकारी मिली की जिला बिलासपुर के विकासखंड झंडुत्ता के एक गांव में नाबालिगा की शादी हुई है युवक बालिग है और पहले से शादीशुदा है।

जिसमें चाइल्डलाइन टीम, ग्राम पंचायत एवं स्थानीय पुलिस की सहायता से बच्ची को तुरंत रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति बिलासपुर के समक्ष आगामी कार्यवाही हेतु सौंप दिया गया है। चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वयक रविंद्र कुमार ने जानकारी दी की बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने हेतु स्थानीय समुदाय का सहयोग एवं भूमिका महत्वपूर्ण है अगर आपके आसपास ऐसा कोई मामला मिलता है जिसमें बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, मारपीट, गुमशुदा,घर से भागे हुए बच्चे ऐसे बच्चे जिन्हें मेडिकल वह देखरेख की आवश्यकता है तो 1098 के माध्यम से इसकी जानकारी दी जा सकती है लाइन चाइल्ड लाइन 24 घंटे सातों दिन निशुल्क सेवा है जिसमें 0 से 18 वर्ष के बच्चों से जुड़ी समस्याएं बताई जा सकती है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now