Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर: तुन्नु गाँव में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग

बिलासपुर|
बिलासपुर जिला के कल्लर पंचायत में गांव तुन्नु में एक रिहायशी मकान में आग लगने की घटना सामने आई है। यह घटना करीब देर रात 1 बजे की बताई जा रही है। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया था। घर में आग लगने के कारण परिवार को लाखों का नुकसान हो गया। यह मकान दो भाइयों सदा राम व सुखा का है। जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट होने का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, आगजनी के दौरान इस मकान के अंदर 4 लोग सो रहे थे। अचानक मकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जैसे ही गांव में मकान को आग लगने की घटना का पता चला तो सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे आग को काबू करने की कोशिश की गई। लेकिन आग इतनी फैल चुकी थी की आग पर ग्रामीण काबू नहीं कर पाए।

इसे भी पढ़ें:  Bilaspur News: बिलासपुर में अवैध मसाज सेंटर पर ड्रग्स विभाग का छापा, भारी मात्रा में मिले दवाइयां और पेन किलर इंजेक्शन

आग से पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है और लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आगजनी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन आग लगने के कारण घर में रखा लाखों के समान का नुकसान हो गया है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now