Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bilaspur Murder Case: बिलासपुर हत्याकांड में आरोपी गोविंद राम पर झारखंड में भी पहली पत्नी हत्या का केस है दर्ज

Bilaspur Crime News: बिलासपुर में झारखंड की महिला की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी गोविंद राम ने रॉड से सिर पर कई वार कर हत्या की, फिर शव सेप्टिक टैंक में डाल सीमेंट से सील कर दिया। आरोपित पर झारखंड में भी पहली पत्नी की
Published on: 10 February 2026
Bilaspur Murder Case: बिलासपुर में महिला की हत्या के बाद सेप्टिक टैंक में छिपाया गया शव , घर से तेज दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा

Bilaspur Murder Case:  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक महिला की क्रूर हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें कई हैरान करने वाले तथ्य उजागर हो रहे हैं। मृतका गुड़िया देवी झारखंड की रहने वाली थी और आरोपी गोविंद राम की दूसरी पत्नी थी। गुड़िया देवी ने भी आरोपित से दूसरी शादी की हुई थी।

अब तक की पुलिस जांच में पता चला है कि गोविंद राम ने अपने भाई बंसी चौहान और गुड्डू के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया। 1 फरवरी की रात तीनों ने शराब पीने के बाद गुड़िया देवी को कमरे में रॉड से बेरहमी से पीटा। आरोपी ने महिला के सिर पर कई बार जोरदार वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना वाले कमरे की जांच में पुलिस को बिस्तर पर खून के धब्बे और दीवारों पर रक्त के छींटे मिले। इससे साफ जाहिर होता है कि हत्या बहुत ही निर्दयी तरीके से की गई थी। हत्या के बाद तीनों आरोपियों ने शव को कमरे के पास बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया। उन्होंने टैंक का ढक्कन बंद कर ऊपर सीमेंट डालकर पूरी तरह सील कर दिया और उसके ऊपर बोरी रखकर छिपाने की कोशिश की ताकि किसी को शक न हो।

इसके बाद गोविंद राम और उसके दोनों साथी बिलासपुर से फरार होकर अपने गांव झारखंड चले गए। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गोविंद राम पर झारखंड में अपनी पहली पत्नी की हत्या का भी मामला दर्ज है। पुलिस यह पता लगा रही है कि वह जेल से कैसे बाहर आया और क्या उसने कानून की किसी कमजोरी का फायदा उठाकर दोबारा अपराध किया है।

पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि गोविंद राम ने दूसरी शादी की थी और वह पहली पत्नी की मौत के मामले में आरोपित रह चुका है। पुलिस टीम झारखंड पहुंच चुकी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया जाएगा। विभाग मामले की पूरी गहराई से जांच कर रहा है ताकि सभी तथ्य सामने आ सकें।

Aaj Ki Khabrenbilaspur crime newsBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samacharLatest Bilaspur News

Join WhatsApp

Join Now