Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bilaspur Murder Case: बिलासपुर में महिला की हत्या के बाद सेप्टिक टैंक में छिपाया शव , घर से तेज दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा

Murder Case News: हिमाचल के बिलासपुर में एक महिला की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाने का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में पति और देवर पर हत्या का शक है, जो वारदात के बाद फरार बताए जा रहे हैं।
Published on: 9 February 2026
Bilaspur Murder Case: बिलासपुर में महिला की हत्या के बाद सेप्टिक टैंक में छिपाया गया शव , घर से तेज दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा

Bilaspur Murder Case: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। शहर से सटी ओयल पंचायत के दनोह गांव में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस वारदात को महिला के पति और देवर ने मिलकर अंजाम दिया और सबूत छिपाने के लिए शव को घर के सेप्टिक टैंक में डालकर ऊपर से सीमेंट से बंद कर दिया।

मामला तब सामने आया जब घर से तेज दुर्गंध आने लगी। जांच में पता चला कि हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार होकर अपने मूल गांव झारखंड चले गए थे। कई दिनों तक महिला से संपर्क न होने पर उसके मायके पक्ष को अनहोनी की आशंका हुई और वे उसकी तलाश में बिलासपुर पहुंचे।

जब मृतका के परिवार के लोग ओयल पंचायत में महिला के किराये के मकान पर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। संदेह बढ़ने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर की तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस की नजर घर में बने सेप्टिक टैंक पर पड़ी, जिस पर ताजा सीमेंट लगी हुई थी। इससे शक और गहरा गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा टैंक को खुलवाने पर उसके अंदर से एक महिला का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान एक प्रवासी महिला के रूप में हुई है। सबूतों के आधार पर पति और देवर की भूमिका सामने आई है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद और अहम जानकारी सामने आ सकती है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samacharshimla news in hindi

Join WhatsApp

Join Now