Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

चाइल्ड लाइन बिलासपुर मानव सेवा संस्थान द्वारा भिक्षावृत्ति कर रहे बच्चों का किया गया रेस्क्यू

चाइल्ड लाइन बिलासपुर मानव सेवा संस्थान द्वारा भिक्षावृत्ति कर रहे बच्चों का किया गया रेस्क्यू

अभिषेक| बिलासपुर
चाइल्ड लाइन बिलासपुर टीम द्वारा भिक्षावृत्ति कर रहे बच्चों का रेस्क्यू किया गया जिसमें बिलासपुर पुलिस एवं चाइल्डलाइन टीम से जिला समन्वयक रविंद्र कुमार परामर्श करता प्रवीणा कुमारी टीम सदस्य रीना शर्मा एवं स्वैच्छिक कार्यकर्ता श्यामलाल मौजूद रहे ।

जिला समन्वयक ने जानकारी दी कि 1098 के माध्यम से लगातार शिकायतें दर्ज की जा रही थी कि बिलासपुर में प्रवासी मजदूरों के बच्चे लोगों का घर व बाजार मे जाकर भिक्षावृत्ति कर रहे हैं उन्हें रोका जाए और किसी किसी अच्छी जगह पढ़ने के लिए नामांकन करवाया जाए। आज चाइल्ड लाइन द्वारा 5 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है जो भिक्षावृत्ति करते हुए मिले जिनमें एक लड़का और चार लड़कियां हैं। बच्चों का रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति बिलासपुर ने आगामी आगामी कार्यवाही हेतु पेश कर दिया गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

स्थानीय समुदाय से आग्रह किया है कि अगर 0 से 18 वर्ष के बच्चे आपके आस पास भिक्षावृत्ति करते हुए, बाल मजदूरी, बाल शोषण, मारपीट या ऐसे बच्चे जिन्हें संरक्षण वह सहायता की आवश्यकता हो इत्यादि मामला मिलता है तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से सूचना दी जाए और बच्चों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए तथा बच्चों के साथ कोई अनहोनी घटना ना हो उसमें सहयोग किया जा सके।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now