Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

चिट्टे का गढ़ बनता जा रहा बिलासपुर का डियारा सेक्टर, आक्रोशित लोगों निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन

चिट्टे का गढ़ बनता जा रहा बिलासपुर का डियारा सेक्टर, आक्रोशित लोगों निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
बिलासपुर में युवाओं की मौत का कारण बन रहे चिट्टे के नशे के खिलाफ अब लोग घरों से बाहर निकलना शुरू हो गए हैं। वीरवार को इसी मसले पर वार्ड नंबर आठ के पूूर्व पार्षद अनिल किशोर की अगवाई में विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मातृ शक्ति के अलावा युवा वर्ग ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। यह रोष रैली महर्षि वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर मुख्य बस स्टैंड, मेन मार्केट और कोर्ट रोड़ से होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुची जहां पर एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा तथा उनसे मांग की गई कि बिलासपुर से चिट्टा नशा समाप्त करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं ताकि युवा पीढ़ी को मौत के मुंह में जाने से बचाया जा सके।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद अनिल किशोर ने बताया कि वर्तमान में चिट्टा नशा नगर के अधिकांश घरों में दस्तक दे चुका है। डियारा सेक्टर इसका गढ़ बन चुका है। हालांकि शहर के कई सैक्टरों में युवा इस नशे में डूब कर अपनी जान गंवा चुके हैं लेकिन डियारा सेक्टर में यह आंकड़ा बहुत ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि पुलिस चूंकि आए दिन चिट्टा नशे में संलिप्त या चिट्टे का कारोबार करने वालों को पकड़ रही है लेकिन यह नाकाफी है। क्योंकि यह नशा समाज के लिए कैंसर का रूप धारण कर चुका है। इसलिए इस नशे के खात्मे के लिए बड़े आपरेशन की जरूरत है। अनिल किशोर ने कहा कि जनता पुलिस प्रशासन का इस मामले में पूर्ण सहयोग करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि जनता पुलिस को इस नशे का धंधा करने वालों के नाम व पहचान बताएगी तथा पुलिस इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे जिससे दोबारा यह नशा पनप न सके।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि चिट्टा नशे से हो रही मौतें भविष्य के लिए भी चिंता का विषय है। कई माताओं की गोदें सूनी कर चुके इस नशे को समाज से दूर भगाने के लिए जनता घरों से बाहर निकलना शुरू हो गई है जो कि अच्छे संकेत है। गौरतलब है कि बिलासपुर में चिट्टा नशा चरम पर है तथा इसके दुष्परिणाम सामने आना शुरू हो गए हैं। लोगों को अपने नौनिहालों की चिंता सता रही है। लोगों का मानना है कि एक पीढ़ी चिट्टे की भेंट चढ़ चुकी है लेकिन अगली पीढ़ी को किसी न किसी तरह से बचाया जाना चाहिए।

इस रैली में वाल्मीकी सभा के प्रधान अशोक कुमार, कर्मवीर कंडेरा, अजय कंडेरा, अजय दादरी, विनय किशोर, आशीष कंडेरा, सिद्वार्थ ग्रेवाल, ननू, शिवम, संतोष देवी, ऊमा, कुलदीप कौर, पूनम, सरोज, सुनीता, गोपाल, जीवन लाल, पवन कुमार, शिवानी, अद्विति और पंडित प्रदीप शर्मा आदि मौजूद थे।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now