Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

दंपत्ति पर जगली सूअर का हमला: पत्नी को बचाने के लिए जंगली सूअर से भीड़ गया पति

बिलासपुर में खेतों में काम करने वाले दंपत्ति पर जगली सूअर का हमला पति को सूअर ने किया बूरी तरह घायल भराड़ी अस्पताल में चल रहा है इलाज

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं/बिलासपुर
ग्राम पंचायत गतवाड़ के गाँव लढ़यानी के कर्म सिंह व उनकी पत्नी सुनीता देवी आज सुबह जब अपने खेतों में सफाई कर रहे थे तो अचानक कहीं से एक जंगली सूअर ने हमला कर दिया। कर्म सिंह ने अपनी पत्नी को बचाने के लिए जंगली सूअर से भीड़ गए ,जिसके चलते सुअर ने कर्म सिंह को बहुत बुरी तरह से घायल कर दिया |

उनके जोर-जोर से चिल्लाने के बाद आस पास के लोग जब तक इकट्ठा हुए जंगली सुअर द्वारा दंपति को बुरी तरह से घायल कर चुका था,पड़ोस के लोगों ने बिना समय गवाएं उनके प्राथमिक उपचार के लिए सामयुदायिक अस्पताल भराड़ी लाया गया ,जहाँ डॉ देवदत्त शर्मा द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत प्रभाव से कर्म सिंह व सुनीता देवी को अपनी टीम के साथ स्वयं जांचा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

लोगों द्वारा बताया गया कि एक तरफ तो विकास की बातें करती सरकार थकती नही और उसी के साथ आज इस घटना से लोगों में सड़क ना होने से भी काफी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने बताया कि अगर सड़क मार्ग सही न होने की वजह से दम्पति को चारपाई पर उठाकर लाना पड़ा यदि मार्ग सही होता तो उनको और जल्दी उपचार के लिए लाया जा सकता था परतुं सड़क मार्ग सही ना होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

अस्पताल पहुंचने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस व वन विभाग को भी इसकी सूचना दी ।पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई। डॉ देवदत्त ने कहा कि जंगली सूअर द्वारा दम्पति को काफी घायल किया है ,परतुं जख्म ज्यादा गहरे भी नही है इनको ठीक होने में कुछ समय तो लगेगा बाकि उपचार के लिए अस्पताल द्वारा हर उचित ट्रीटमेंट दिया जाएगा।

वन विभाग बीओ कमल किशोर से इस बारे जब बात की गई तो उन्होंने बताया विभाग के कर्मचारी अस्पताल में जाकर मौके कि स्थिति को देखेंगे व इस दम्पति को सूअर द्वारा जो भी नुकसान हुआ है उसकी रिपोर्ट ज़िला वन विभाग कार्यालय बिलासपुर को जल्दी बनाकर भेज दी जाएगी ताकि इन्हें जल्द से जल्द विभाग की तरफ से सहायता मिल सके।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now