Prajasatta Side Scroll Menu

दर्दनाक हादसा: बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, सिर धड़ से हुआ अलग

दर्दनाक हादसा: बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, सिर धड़ से हुआ अलग

बिलासपुर |
जिला बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग सेवानिवृत्‍त सेना अधिकारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिमला मटौर पर बुजुर्ग राहगीर ट्रक के नीचे आ गया। मृतक की पहचान कंदरौर दली निवासी 75 वर्षीय कांशीराम के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि कांशीराम सामान लाने के लिए अपनी गाड़ी में 15 से बीस मिनट पहले बाजार आए थे। इस दौरान सड़क से राम लक्ष्मण की शोभा यात्रा गुजर रही थी तो उसे देखकर वह माथा टेकने के लिए सड़क क्रांस करके जा रहे थे कि इस दौरान बिलासपुर से घुमारवीं की ओर जा रहे ट्रक नंबर एचपी 67 ए 1691 के अगले टायर के नीचे आ गए, जिससे उनका सिर धड़ से अलग हो गया।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में BJP समर्थित 21 साल की मुस्कान बनी ZIP अध्यक्ष

हादसे में बुजुर्ग पूर्व सैनिक अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरा बाजार मौके पर इकट्ठा हो गया तथा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने इसकी सूचना बुजुर्ग के स्‍वजनों को दी, जिस पर मृतक का लड़का मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now