Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

देवर ने दराट से गला काटकर की भाभी की निर्मम हत्या

Kangra Murder Una News mud, Solan News, Kangra News, Bilaspur News, Manali Murder Update, Chamba News

बिलासपुर|
बिलासपुर जिला के उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले कस्बे डंगार के पास गांव सौग में एक महिला की दराट से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे हुई। हत्या करने वाला व्‍यक्ति महिला का देवर है। मृतक महिला रौशनी देवी उम्र 54 पत्नी सुरेंद्र कुमार पंचायत डंगार व गांव सौग निवासी है। घटना के बाद थाना भराड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची है और हत्या करने वाले व्‍यक्ति की हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला सुबह के समय अपनी पशुशाला में काम कर रही थी। इस दौरान उसका देवर मनोहर कुमार भी वहां किसी काम से आया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान वहां पड़े दराट से मनोहर ने हल्का वार अपनी भाभी पर कर दिया, जिससे उसके गले पर चोट आ गई। उसके बाद परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जसवाल, उपअधीक्षक चंद्रपाल भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जसवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now