Prajasatta Side Scroll Menu

एसपी बिलासपुर ने कार्याभार छोड़ने से पहले चिट्टे में संलिप्त पुलिस कांस्टेबल को किया बर्खास्त

एसपी दिवाकर शर्मा

सुभाष कुमार गौतम/बिलासपुर
एसपी बिलासपुर ने कार्यभार छोड़ने से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा बेचने वाले पुलिस कांस्टेबल को नौकरी से बर्खास्त किया है| हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के एसपी दिवाकर शर्मा ने कार्यभार छोड़ने से पहले यह बड़ी कार्रवाई की है। एसपी दिवाकर शर्मा ने चिट्टा बेचने वाले पुलिस कांस्टेबल मुनीष धीमान को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

बता दें कि दिवाकर शर्मा को अब एसपी पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज डरोह में तैनात किया गया है। कार्यभार छोड़ने से पहले उन्होंने यह कार्रवाई की है। 22 मार्च 2021 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नलवाड़ी मेला मैदान लुहणू में पुलिस कांस्टेबल मुनीष धीमान को पुलिस ने नाबालिग को चिट्टा बेचने के मामले में पकड़ा था। उसे निलंबित कर विभागीय जांच बिठाई गई जोकि अब पूरी हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में चिट्टे के साथ 2 युवक गिरफ्तार

पुलिस ने ड्रग सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए कांस्टेबल मुनीष धीमान की निशानदेही पर डियारा सेक्टर में आरिफ के घर छापामारी की थी। इस दौरान पुलिस को आरोपी आरिफ के घर से 2.85 लाख रुपये की नकदी, 0.33 ग्राम अफीम और 1.56 ग्राम चिट्टा मिला था। पुलिस ने सारे सामान के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया था।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now