Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

घुमारवीं : बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर, बाइक के उड़े परखच्चे,दो घायल

गसद

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं/
शिमला धर्मशाला राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 पर रविवार देर रात को एक बड़ा हादसा पेश आ गया जब दो बाइक सवार सवार अपनी बाइक पर घुमारवीं से हमीरपुर की ओर जा रहे थे और एक ट्रक हमीरपुर से बिलासपुर की ओर आ रहा था तभी ट्रक नंबर एच पी 51बी 0972 व बाइक नंबर पीबी 54ई3396 में डंगार चौंक से आगे हरितलयागर के पास दोनों में जोरदार टक्कर हो गई और बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं|

स्थानीय लोगों की जानकारी के अनुसार बाइक सवार भारी सपीड में थे और बाइक कंट्रोल नहीं कर पाई| बताया जा रहा है कि ये दोनों जम्मू कश्मीर के थे जो पेड़ों के कटान का काम करते थे दोनों को अस्पताल ले जाया गया है और दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आपको बताते चलें कि इस मार्ग पर हर आए दिन सड़क दुघर्टना ओ की संख्या बढ़ती जा रही है| इसके कुछ दिन पहले भी एक बाइक ट्रक में मार दी थी जो ओबर स्पीड का ही कारण था| पुलिस ने रात को आकर मामला दर्ज कर लिया है व आगामी कार्रवाई की जा रही है| लेकिन स्थानीय लोग हर रोज हो रहे इन हादसों से परेशान हैं| क्योंकि नजदीक के लोग अपने खेतों के लिए मार्ग के किनारे चले रहते हैं और ओबर स्पीड चालकों की वजह से किसी की भी जान जा सकती हैं पहले भी इस मार्ग पर ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं|

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now