Prajasatta Side Scroll Menu

घुमारवीं: बल्ही में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

Screenshot 2023 03 07 16 38 16 64 7352322957d4404136654ef4adb64504

सुभाष कुमार गौतम//घुमारवीं
आज महिला कांग्रेस घुमारवीं द्वारा दकड़ी पंचायत के बल्ही में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सोनिका धर्माणी ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीलम शर्मा ने की। कार्यक्रम में सैंकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया यहां उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए सोनिका धर्माणी ने कहा कि बेहतर समाज के निर्माण तभी संभव हो सकता है अगर महिलाएं सशक्त होंगी। उन्होने कहा कि आज हमारी युवा पीढ़ी नशे के चंगुल में फंसती जा रही है जो कि बहुत ही चिंतनीय विषय है समाज को नशा मुक्त करने के लिए हम महिलाओं को भी आगे आना होगा तथा अपने आस पास नशेड़ियों पर नजर रखनी होगी। उन्होने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम निरंतर होते रहने चाहिए जिनमे महिलाएं शामिल हो तथा इस भाग दौड़ भरी जीवनशैली में से कुछ समय अपने लिए भी निकाल सकें। इस कार्यक्रम में महिलाओं के अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें सभी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता रही जिसमें जिसमें चुवाड़ी गांव की अंजना विजेता रही इसके साथ ही महिलाओं ने लोकगीत तथा घट नृत्य भी पेश किया जिसे महिलाओं ने खूब सराहा। इस अवसर पर महिला मंडल दाड़ा की महिलाओं ने शानदार नृत्य पेश किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण के रूप में महिलाओं ने फूलों के संग होली खेली जिसमें पूरा पंडाल झूम उठा।
इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्ष रीता सहगल, पूर्व अध्यक्ष गीता महाजन, सुनीता धीमान, संतोष कुमारी, मंजू शर्मा, सुनीता, अंजना, शकुंतला, आदि उपस्थित थी

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश में पंचायत सचिवों के लगभग 790 पद खाली : राजेश धर्माणी
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now