Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

घुमारवीं में खैर के अवैध कटान मामले में वन विभाग ने बीओ और गार्ड सस्पेंड

सस्पेंड

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं/
बिलासपुर वन विभाग के अन्तर्गत पड़ने वाले बदाघाट इलाके में वन विभाग ने अपने ही दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है| जानकारी के अनुसार आजकल घुमारवीं में खैर का कटान चला हुआ है जिसमें ठेकेदार लोगों की मलकीत भूमि से खेर खरीद रहे हैं|

लेकिन मंगलवार को बदाघाट के इलाके में किसी ने सरकारी भूमि से ही खैर के पेड़ों का अवैध कटान कर लिया तथा इनको नाले में छुपा दिया कुछ शरारती तत्वों ने ये काम इस लिए किया ताकी अच्छा पैसा कमाया जा सके|

लेकिन इस बात की खबरा बन विभाग के आला अधिकारियों को लगी और मौके पर आकर खैर की लकड़ी बरामद की गई| जिसमें 44पेडो का कटान अवैध रूप में हुआ था लकड़ी मिलने के बाद विभाग ने गार्ड व बीओ को सस्पेंड कर दिया है|

इसे भी पढ़ें:  Benefits of Kachnar: औषधीय गुणों की खान है कचनार, ब्लड प्रेशर, शूगर, बैड कोलस्ट्रोल के लिए अचूक रामबाण दवाई

उधर वनमडलाधिकरी बिलासपुर अवानी भूषण राय ने बताया है कि बदाघाट के हिममर में खैर का अवैध कटान हुआ है जिसमें विभाग ने 44 पेड बरामद किए हैं और ड्यूटी में कोताही बरतने के लिए बीओ और गार्ड को सस्पेंड कर दिया है तथा मामले की पुलिस रिपोर्ट घुमारवीं पुलिस थाना में की गई है

इसे भी पढ़ें:  Watch Viral Video: घुमारवीं बस अड्डे पर दिनदहाड़े युवक पर दराट से हमले का वीडियो वायरल..!
Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now