Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

घुमारवीं: सड़क किनारे नाली में मिली व्‍यक्ति की लाश

Published on: 21 September 2021
घुमारवीं में सड़क किनारे नाली में मिली व्‍यक्ति की लाश,

बिलासपुर|
बिलासपुर में नगर परिषद घुमारवी के दकड़ी चौक के पास आज एक व्यक्ति का शव नाली में मिला। व्‍यक्ति की पहचान बिशन दास पुत्र लेख राम निवाशी नजदीक आइपीएस आफिस वार्ड नंबर 5 पोस्ट आफिस घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में की गई है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ही लगेगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लोगों ने दकड़ी चौक के पास पीडब्लूडी आफिस के सामने नाली में एक व्यक्ति को गिरे देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव की दाई टांग बाहर थी। बाकी सारा शरीर नाली में गिरा था।

प्रथम दृष्टि से देखने पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति का पैर फिसलने से वह नाली में गिर गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। बिशन दास घुमारवी मीट मार्किट में दुकान करता था और गरीब परिवार से संबंध रखता था। उसकी मौत से घर में बेटा व बेटी व पत्‍नी रो-रोकर बेहाल हैं। मृतक का बेटा स्नातक तृतीय वर्ष में है, जबकि बेटी कंप्यूटर कोर्स कर रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि बिशन दास कल रात दुकान बंद करके घर नहीं आया था। उन्होंने उसकी तलाश भी की। सुबह जब शव मिलने की बात फैली तो उन्होंने घटनास्थल पर आकर देखा, जहां उन्होंने बिशन दास को मृत पाया। डीएसपी अनिल ठाकुर में मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव स्‍वजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस जांच कर रही है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now