Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित :- राजेश धर्माणी

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित :- राजेश धर्माणी

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत दधोल तथा पटियालग का दौरा किया तथा लोगों की समस्याओं को सुना तथा कुछ का मौके पर ही निपटारा किया इस दौरान उन्होने लोगों को भी संबोधित किया। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ पर्यटक के क्षेत्र में भी विकसित किया जाएगा जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा जो बजट पास किया गया है वह हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिससे हर वर्ग के लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत निराश्रित महिलाओं और बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित होने वाले 27 वर्ष की आयु तक के अनाथ बच्चे चिल्ड्रन ऑफ स्टेट कहलाएंगे तथा इनके लिए सरकार ही माता – सरकार ही पिता का दायित्व निभाएगी तथा हमारी सरकार ने विधवा एवं एकल नारी आवास योजना शुरू की जाएगी जिसमें 7,000 विधवाओं और एकल नारियों को घर बनाने के लिए एक नई योजना मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना शुरू की जाएगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ऋण के ब्याज पर उपदान प्रदान किया जाएगा। तथा शिक्षा में सुधार किया जाएगा जिसके तहत इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी उपयोग करने के लिए प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी तथा 10000 मेधावी छात्रों को टैबलेट 762 स्कूलों में आईईएसटी योजना के अंतर्गत डिजिटल हार्डवेयर सॉफ्टवेयर, 17510 प्राइमरी रेगुलर अध्यापकों के लिए टेबलेट तथा 40 हजार बच्चों के लिए डेस्क की व्यवस्था की जाएगी

उन्होंने कहा कि किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विकास हिम उन्नति क्लस्टर अप्रोच के आधार पर कृषि के समग्र विकास के लिए एकीकृत हिम उन्नति योजना शुरू की जाएगी। और साथ ही मुख्यमंत्री ग्रीन कवर मिशन के तहत प्रदेश में खाली पड़ी पहाड़ियों के बड़े भू-भाग पर पौधरोपण किया जाएगा ताकि एक छोर से पौधरोपण शुरू करके पूरी पहाड़ी को ग्रीन कवर प्रदान किया जा सके।

इसके लिए मुख्यमंत्री ग्रीन कवर मिशन के अंतर्गत प्रदेश के 12 जिलों में 250 हेक्टेयर का चयन किया जाएगा। चयनित क्षेत्रों में जलवायु के अनुकूल पौधों की प्रजातियों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे छोटे दुकानदारों को लाभ पहुंचाने के लिए भी इस बजट में प्रबंध किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना शुरू की जाएगी मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना के अंतर्गत छोटे दुकानदारों जैसे दर्जी, नाई, चाय वाले, रेहड़ी-फड़ी वाले इत्यादि को 50 हजार रुपये तक के ऋण पर लगने वाले ब्याज का 50 प्रतिशत उपदान दिया जाएगा। यह बजट विकास की एक नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

इस अवसर पर दधोल ग्राम पंचायत प्रधान कंचन शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रधान जागीर सिंह मेहता,मीडीया प्रभारी राजीव शर्मा, उप प्रधान पुरुषोत्तम शर्मा पूर्व प्रधान बलदेव शर्मा, पटयालग पंचायत के पूर्व प्रधान लेख राम, पूर्व उप प्रधान चमन लाल पटयालग पंचायत के कांग्रेस प्रधान सतीश कुमार पूर्व प्रधान कृष्ण लाल बरूर तथा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now