Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ग्लास ब्रिज रोमांच से भरपूर होगा विश्व विख्यात शक्ति पीठ श्री नयना देवी,धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

ग्लास ब्रिज रोमांच से भरपूर होगा श्री नैना देवीं मंदिर

प्रजासत्ता|
विश्व विख्यात शक्ति पीठ श्री नयना देवी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं| बता दें कि ग्लास ब्रिज रोमांच से भरपूर पैराग्लाइडिंग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए मंदिर तक लिफ्ट सुविधा की कवायद शुरू हो गई है| उपायुक्त बिलासपुर रोहित जमवाल ने श्री नयना देवी में दल-बल सहित साइट का निरीक्षण किया|

उपायुक्त बिलासपुर रोहित जमवाल ने बताया कि उन्होंने कहा कि पिछले महीने मंदिर न्यास की बैठक में श्री नयना देवी को पर्यटन के मानचित्र पर उभारने के लिए इन योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई थी| आज विभिन्न साइट का निरीक्षण भी किया गया|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उपायुक्त ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि जल्द ही इन सभी योजनाओं पर कार्य शुरू हो और श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठाने का मौका मिले| साथ ही मंदिर तक दिव्यांग और वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए लिफ्ट का प्रावधान भी किया जा रहा है|

इस मौके पर रोप-वे कॉर्पोरेशन हिमाचल के एमडी अजय कुमार और पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी मनोज शर्मा, मंदिर न्यास के अध्यक्ष सुभाष गौतम और मंदिर अधिकारी हुसन चंद चौधरी मौजूद रहे|

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now