Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल उपचुनाव में हिस्सा लेगी आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी

हिमाचल उपचुनाव में हिस्सा लेगी आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी

हिमाचल प्रदेश में चार सीटों पर उपचुनाव होने वाले है, ऐसे में आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी ने भी
हिमाचल उपचुनाव में हिस्सा लेगी| पार्टी की तरफ से जल्द ही इसके लिए उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी जाएगी। यह जानकारी आजाद क्रांतिकारी पार्टी की और से जारी एक प्रेस नोट के द्वारा दी गई है| आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी ना किसी पार्टी का समर्थन लेगी और ना ही किसी पार्टी को समर्थन देगी । जनता के हितों की रक्षा के लिए पार्टी (AHKP) हमेशा तत्पर रहेगी ।

आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी की और से जारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीतम सिंह मार्सल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोहर शर्मा (लेखक व पूर्व सैनिक ) की और से जारी बयान में कहा गया है कि आज देश में रोजगार पैदा करने की जरूरत थी पर देश व प्रदेश की सरकारों ने रोजगार खत्म कर देश के युवाओं को अपंग कर दिया है । ना पेंशन रही ना रोजगार रहा बस भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जिसमें पंचायती राज व बहुत से विभाग पूरी तरह से भ्रष्टाचार में विलुप्त हैं जो कि एक बहुत बड़ा प्रशन वाचक चिन्ह है ? यदि रोजगार है तो ठेकेदारी प्रथा के आधीन है जो कि सरासर गलत है निति है ( मतलब ये है कि 25000 रू में से 12000 रू मिलते है बाकि आप खुद समझ लो 13000 रू कहां गए )। सोच का विषय है कि यदि यही हाल रहा तो एक दिन इंसानियत खत्म हो जाएगी और कमाने वाला एक व खाने वाले 15 लोग होंगे तो साफ जाहिर है कि गुंडागरदी बड़ेगी आैर कानून व्यवस्था ठप हो जाएगी ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी हमेशा वर्तमान सरकार से गुहार करती आ रही है कि कॉन्ट्रैक्ट वेस खत्म करो , पेंशन बहाल करो ,रोजगीर रेगुलर वेस पर होना चाहिए ,राजस्व विभाग के लिए सपैसल कानून बनाया जाए( आजकल 90 फिसदी जनता जमीनी विवाद की बजह से कोर्ट में झूठे केसोंं का शिकार हो रही है जो चिंता का विषय है, बिजली पानी फ्री किया जाए ( केवल दुकानों व फैक्ट्रीयों का बिजली का बिल होना चाहिए ) , स्वस्थया विभाग की बूरी हालत है ( आज तक सही तरीक से बहाल नहीं हुई ) ,

जारी बयान में कहा गया है कि हिमाचल होमगार्ड भाईयों की सही मांगों के बारे मेंं आज तक किसी सरकार ने सही निर्णय नहीं लिया ये भी एक बहुत बड़ा चिंता का विषय है , मंहगाई को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है नितिवध रूप से ( 230 रू की सींमेट को बोरी 400 रू में हिमाचल में मिलती है बस कागजों का हेरफेर है सरकारें हमेशा जनता से झूठे वाधे करती आ रही है फिर भी जनता दो सरकारों को अजमाने में लगी है पर किसी को बार -बार अजमाना गलत है ) ऐसे ही बहुत सी बातें हैं जो भ्रष्टाचार को जन्म देेती हैं । आज एक बार फिर से देश में नई क्रांति की जरूरत है (शांतिपूर्ण ढंग से )। वक्त आने पर आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी बाकि बचे बहुत से तत्थयों के बार में जनता से विचार विम्रश करेगी ।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now