Prajasatta Side Scroll Menu

जमीन के विवाद में दूसरे पक्ष ने मारी कुल्हाड़ी, उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत,तीन गिरफ्तार

MURDER

जिला बिलासपुर के नयनादेवी क्षेत्र के कोट थाना के तहत गांव डोलां में जमीन के विवाद में हुए झगड़े में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान देशराज (62) के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला व उसके 2 बेटों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार,गांव डोलां गांव में गत दिवस जमीन के विवाद को लेकर दो परिवारों में झगड़ा हो गया। झगड़ा मारपीट तक जा पहुंचा। उसी दौरान मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों ने देशराज पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे पंजाब के आनंदपुर साहिब अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया। उपचार के दौरान देशराज की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  Bilaspur: घुमारवीं बस अड्डे पर प्रेमी जोड़े और बस परिचालक के बीच विवाद, मारपीट की घटना सामने आई..!

मृतक देशराज BBMB में कार्यरत था। 2 साल पहले वह लाइमैन के पद से रिटायर हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर क्रॉस मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष की कुंती देवी, उसके बेटे पुनीत व कैलाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now