Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जनमंच में छलका दर्द: 15 साल से नहीं हुई पेयजल आपूर्ति, बारिश के पानी से गुजारा कर रही महिला

जनमंच में छलका दर्द: 15 साल से नहीं हुई पेयजल आपूर्ति, बारिश के पानी से गुजारा कर रही महिला

बिलासपुर|
श्रीनयना देवी विधानसभा क्षेत्र के तहत जुखाला में हो रहे 23वें जनमंच के दौरान जहां सबसे ज्यादा पानी की समस्याएं सुनी गई। वहीं एक महिला मंच पर ही रो पड़ी। महिला ने बताया कि वह कोटला पंचायत के भरवाल गांव से संबंध रखती है। उसके घर में 15 साल से पानी नहीं है और न ही नल है। वह बारिश के पानी से खाना बना रही है और उसी से नहाने व बर्तन और कपड़े धोने का काम कर रही हैं।

महिला ने बताया कि वह बहुत बार विभागीय कार्यालय के चक्कर काट चुकी है। कोई भी अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि उसकी नहीं सुनता व महिला को पाइपें लाने को बोलते हैं। महिला इतनी भावुक थी कि महिला रोते हुए आई और मंच पर बैठे मंत्री व अधिकार‍ियों को समस्या से अवगत करवाया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसे लेकर ऊर्जा मंत्री ने जल शक्ति विभाग के एक्सईएन गुरमिंदर राणा को 15 दिन के अंदर महिला को नल लगाने और पानी पहुंचाने के आदेश जारी किए। बता दें कि इस बार भी महिला को 15 दिन का आश्वाशन दिया गया है अब देखने वाली बात यह होगी महिला के घर में 15 साल से पानी नहीं पहुंचा क्या वहां 15 दिन में पानी पहुँच जायेगा|

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now