Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जनमंच में खनन के मामले को लेकर मंत्री के सामने उलझ पड़े लोग

जनमंच में खनन के मामले को लेकर मंत्री के सामने उलझ पड़े लोग

बिलासपुर|
बिलासपुर जिला के नयनादेवी क्षेत्र में जनमंच का कार्यक्रम में लोगों के बीच काफी गहमागहमी देखने को मिली। जुखाला स्कूल में आयोजित इस जनमंच की अध्यक्षता प्रदेश के उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कर रहे थे। जनमंच में सब ठीक चल रहा था लेकिन जैसे ही बिलासपुर के साथ लगती अली खड्ड पर हो रहे अवैध खनन की शिकायत एक स्थानीय व्यक्ति ने की तो वहां आसपास खड़े लोग गुस्सा गए।

कुछ लोगों ने कहा कि अगर वह घर के काम के लिए खड्ड से पत्थर नहीं लेंगे तो कहां से लेंगे। इस बात को लेकर दो गुटों में मंत्री के सामने की तनातनी हो गई। मंच पर डीसी बिलासपुर पंकज राय, विधायक राम लाल ठाकुर सहित प्रदेश आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे, लेकिन लोगों ने उनकी परवाह किए बिना एक दूसरे से भिड़ना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर: पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकी टैक्सी, तलाशी में मिली 6 किलो 10 ग्राम चरस, 2 युवक गिरफ्तार

बढ़ते तनाव को देखते हुए मंत्री सहित प्रशासन की सिक्याेरिटी ने मोर्चा संभाला और दोनों गुटों को दूर दूर किया और स्थिति को नियंत्रित कर जनमंच के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। लोगों की इस बहस को रोकने के लिए डीसी बिलासपुर पंकज राय स्वयं मंच से उतरकर लोगों के बीच पहुंचे और मामले को शांत किया गया।

वहीँ मामले को लेकर मंत्री सुखराम ने कहा कि इस मामले पर उनका ध्यान है और प्रशासन को जल्द ही इस मामले में निशानदेही के आदेश दिए हैं। अगर व्यक्ति की अपनी मलकीयत होगी तो वह उस सामान को इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो मामले की छानबीन कर कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  घुमारवीं अधिवक्ता संघ ने Advocate Act 1961 में प्रस्तावित संशोधन के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया..!

,

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now