Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

किसी भी सत्ताधारी दल ने आज तक गाय माता के संरक्षण के लिए नहीं उठाए सही कदम :- आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी

किसी भी सत्ताधारी दल ने आज तक गाय माता के संरक्षण के लिए नहीं उठाए सही कदम :- आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी

बिलासपुर |
आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी के संस्थापक मनोहर शर्मा ने कांग्रेस व भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि गाय माता के संरक्षण के लिए आज तक किसी भी राजनैतिक दल ने सही कदम नहीं उठाए जिसकी बजह से आए दिन लगातार सड़क दुर्घटनाएं व हादसे हो रहे हैं । जब चुनाव आते हैं तो गाय माता के संरक्षण की याद आती है आैर सत्ता हासिल होते ही सत्ताधारी पार्टीयाँ भूल जाती हैं और गाय माता सड़क दुर्घटना में मारी जा रही हैं या कभी गाय माता के मारने से लोगों की मृत्यु या घायल हो जाते हैं परंतु सत्ता के नशे में चूर नेतागण गहरी नींद सोए रहते हैं।

गाय माता के संरक्षण के लिए जगह जगह हिन्दू समाज व साधु संत फंड इक्कठा करते हैं आखिर गाय माता के संरक्षण का फंड कहां गायब हो रहा है सत्ता में रही सरकारों ने कभी गाय माता के संरक्षण के फंड का ब्योरा क्यों नहीं दिया वर्तमान सरकार व पूर्व में रही कांग्रेस सरकार गाय माता के संरक्षण के फंड का लेखाजोखा मिडिया के माध्यम से जनता के बीच रखे । मनोहर शर्मा ने बताया कि आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी ने पहले भी बहुत बार मिडिया के माध्यम से गाय माता के संरक्षण की बात पक्ष में रखी परंतु सोई हुई सरकार ने जबाब देना उचित नहीं समझा जबकि आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी के सदस्य भी हिमाचल के नागरिक हैं और लोकतंत्र में हर नागरिक को सरकार को पुछने का लोकतंत्रिक अधिकार है आैर पार्टी ने जब मिडिया के माध्यम से गाय माता के संरक्षण के बात कि थी तो सरकारिक ताैर पर गाय माता को ट्रकों में भरकर नालागढ़ के जंगल में फैंक दिया और गाय माता भूख प्यास व जंगली जानवरों की शिकार बनकर मारी गई जिसका जिक्र सोसल मिडिया में बहुत हुआ तो क्या वर्तमान सरकार का यह सही निर्णय था आखिर गाय माता की हत्या का जिम्मेदार कौन है सरकार या आम जनता ? इसका जबाब जनता को इस चुनाव में देना चाहिए ।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर पुलिस ने पकड़ी 1.986 किलोग्राम चरस, एक गिरफ्तार

सामाजिक बुराईयों व प्रदेशवाशियों के उत्थान के लिए सरकारे चुनी जाती हैं लगभग 80% गरीब तबके के वोट सरकार बनती पर जब कोई जनहित की बात हो तो फायदा हमेशा 20% को मिलता जिसकी बजह से भ्रष्टाचार बेरोजगारी महंगाई अत्याचार गरीबी व अपराधिक घटनाओं को बढ़ावा मिलता जा रहा है इस जिम्मेदार हम सब हैं क्योंकि जनता हर बार भरोसा कर राजनैतिक दलों को सत्ता पर आसीन करती आैर हर बार धोखे के अलावा कुछ हासिल नहीं होता वैसे भी बार बार किसी को अजमाने सबसे बड़ी बेवकूफी के अलावा कुछ नहीं है मनोहर शर्मा ने मिडिया के माध्यम से हिमाचल की जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि जागरूक होकर वोट करें और जो पार्टी अपना चुनावी घोषणापत्र ऐफेडैफ्ट पर घोषित करे उसे वोट करें ताकि चुनाव के बाद भी जनता के हाथ में पावर रहे ।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में हरियाणा की कार से 37.65 ग्राम चिट्टे सहित चार युवक गिरफ्तार

आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी हिमाचल की अपनी पार्टी का चुनावी घोषणापत्र एफेडैफ्ट के माध्यम से दायर किया जाएगा जैसे ही हिमाचल की जनता का जनसमर्थन पार्टी को मिला तो गाय माता के संरक्षण के लिए निष्ठावान भाव से वचनवध होकर नियम कानून बनाएगी आैर हर एक तहसील स्तर पर सरकारी ताैर पर 3 गाऊशालाओं का निर्माण किया जाएगा आैर दिन में महिलाओं व रात को पुरुषों को सरकारी कर्मचारी रखे जाएंगे आैर उन कर्मचारियों को पेंशन भोगी बनाया जाएगा जिससे प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा व प्रदेश का उत्थान होगा इसके लिए आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी का घोषणापत्र जरूर पढ़ें आैर जागरूकता फैलाएं ।

इसे भी पढ़ें:  Bilaspur Firing Incident: बिलासपुर में कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर पर गोलीबारी, पीएसओ समेत गंभीर रूप से घायल..!
Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now