Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कोविड पास बनवाकर दिल्ली से चिट्टा लाए , पुलिस ने दबोचा 208.3 ग्राम चिट्टा बरामद

कोविड पास बनवाकर दिल्ली से चिट्टा लाए , पुलिस ने दबोचा 208.3 ग्राम चिट्टा बरामद

प्रजासत्ता
बिलासपुर जिला में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी| बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे एसआईयू टीम ने भराड़ी थाना के तहत तरघेल में कोविड कर्फ्यू उल्लंघन की जांच के दौरान कार में बैठे 2 लोगों से 208.3 ग्राम चिट्टा बरामद किया। दोनों के खिलाफ भराड़ी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को एसआईयू टीम भराड़ी के तरघेल की तरफ गश्त कर रही थी। टीम कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान वहां से एक कार निकली। पुलिस ने उसे जांच के लिए रोका। वाहन की तलाशी के दौरान कार नंबर एचपी 33ए 9056 में से 208.3 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जिसमें चालक सीट के पीछे की ओर चटाई बिछी हुई थी। उसी के नीचे से यह बरामद की गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाहन चालक और उसका साथी कोविड पास बनवाकर दिल्ली गए थे। वहीं से यह दोनों वापस आ रहे थे। आरोपियों की पहचान जिमी पुत्र ज्ञानचंद महाराणा, ललित पुत्र चमन सिंह डोडववां भोजपुर सुंदरनगर मंडी के रूप में हुई है।

एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने की पुष्टि करते हुए बताया कि ये मेडिकल कोविड पास बनवाकर दिल्ली गए थे। कहा कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वाहन जब्त कर लिया गया है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now