Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मंत्री ने खास समर्थक को खुश करने के लिए बदलवाया ओवरहेड टैंक का निर्माण स्थल, लोगों को नही मिला लाभ

मंत्री ने खास समर्थक को खुश करने के लिए बदलवाया ओवरहेड टैंक का निर्माण स्थल, लोगों को नही मिला लाभ

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
खाद्य आपूर्ति मंत्री व घुमारवीं के विधायक राजेन्द्र गर्ग ने अपने एक खासमखास समर्थक को खुश करने के लिए कांग्रेस सरकार के समय छजोली गाँव में स्वीकृत हुए ओवरहेड टैंक का निर्माण स्थल ही बदलवा दिया| जिसकी वजह से आज इस टैंक का निर्माण पूर्ण होने पर भी लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।

इस टैंक निर्माण के लिए गाँव के एक व्यक्ति ने भूमि दान कर दी थी लेकिन सरकार बदलने के बाद मंत्रीजी के दबाव में टैंक तय स्थान पर न बनाकर अपने चहेते परिवार के घर के पास बनवा दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कांग्रेस सरकार के समय पेयजल वितरण प्रणाली को व्यवस्थित करने के लिए 114 किलोमीटर पाइप लाइन के साथ 70 टैंक निर्माण की योजना विधायक प्राथमिकता के अधीन नाबार्ड से स्वीकृत हुई थी। जमीन संबंधी सारी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत इस परियोजना का निर्माण विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हो गया था। टेंडर होने के बाद चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य शुरू किया गया था जिसमें से कुछ टैंक चुनाव से पहले निर्मित हो गए थे।

छजोली गाँव में यह टैंक ग्राम वासियों के विरोध के बावजूद ऐसी जगह पर बना दिया जहाँ अब पाइपलाइन डालने का विरोध है क्योंकि इस टैंक से गाँव के सभी घरों के लिए पानी नहीं पहुँच पाएगा, जबकि पहले से तय स्थल पर निर्माण करने से सभी परिवारों को इसकी सुविधा मिलनी थी।

दुखद पहलू है कि राज हठ के आगे लोकमत हार गया और लाखों रुपये खर्च होने पर भी लोग पेयजल सुविधा से वंचित हैं। इलाके में कई तरह की चर्चाओं ने जन्म लिया है कि आखिर मंत्रीजी एक परिवार पर इतने मेहरबान क्यों हैं कि कई और मामलों में भी सारे कायदे-नियम और जनता को नजरअंदाज कर एक परिवार विशेष को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए क्यों लोगों को नुकसान पहुंचाने का काम किया?

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now