Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

नेरचौक किरतपुर फोरलेन की दूसरी सबसे बड़ी टनल का SDM घुमारवीं ने रिमोट बटन दबाकर किया ब्रेक थ्रू

नेरचौक किरतपुर फोरलेन की दूसरी सबसे बड़ी टनल का SDM घुमारवीं ने रिमोट बटन दबाकर किया ब्रेक थ्रू

सुभाष कुमार गौतम | घुमारवीं
घुमारवीं उपमंडल की मल्यावर पंचायत में बन रही नेरचौक किरतपुर फोरलेन की दूसरी सबसे बड़ी टनल का आज वीरवार को एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर ने रिमोट बटन दबाकर ब्रेक थ्रू किया। इस अवसर पर अधिक जानकारी देते हुए प्रोजेक्ट निदेशक बरुन चारी ने बताया कि नेरचौक किरतपुर फोरलेन की पांच पैकेज में से सबसे लंबी दूसरे स्थान की टनल है जिसकी कुल लंबाई 1265 मीटर है।

उन्होंने बताया कि आज इस चैनल को ब्रेक थ्रू किया गया तथा दिसंबर के अंत तक इस टनल को लोगों के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर कंपनी अधिकारी व कर्मचारियों ने गणपति बप्पा मोरिया के भी जयकारा किया। बताते चलें की करीब 7 साल से शुरू इस टनल में 2015 में हादसा भी हुआ था तथा टनल के एक सिरे के धंसने से तीन आदमी टनल में दब गए थे जिनमें से दो को 11 दिन बाद जिंदा निकाल लिया गया था तथा एक की मौत भी हो गई थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ब्रेक थ्रू का शुभारंभ एसडीम घुमारवीं राजीव ठाकुर ने बटन दबाकर तथा ब्लास्ट कर किया। उन्होंने इसके लिए कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार हरलोग ओम प्रकाश शर्मा, गाबर व हिमालया कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कंपनी अधिकारी एसएस भट्टी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए कहा कि इस अवसर पर एमडी पुनीत, प्रवीर कुमार,आईसीटी के सदस्य राजेश कुमार, राजेश मुर्गीई, राजेश सोनकर, हिमालया के एमडी मनजीत पंचायत समिति सदस्य मधु पाल, मलावर पंचायत प्रधान गोदावरी सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now