Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

निजी बस में चरस की खेप लेकर जा रहे 3 लोगों को पुलिस ने दबोचा, 8 किलो 400 ग्राम चरस बरामद

चरस बरामद, मामला दर्ज

प्रजासत्ता|बिलासपुर
चरस माफिया के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है| मिली जानकारी मुताबिक बिलासपुर के स्वारघाट में एनसीबी चंडीगढ़ की टीम ने बुधवार सुबह जीप से 8 किलो और 400 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चरस की खेप को पिकअप जीप के पीछे रखे सब्जी के खाली क्रेट के नीचे रखा था।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) चंडीगढ़ की टीम ने स्वारघाट पुलिस के साथ स्वारघाट बस अड्डा चौक पर नाका लगाया था। इसी दौरान कुल्लू की तरफ से आ रही जीप को तलाशी के लिए रोका गया। जांच में चरस की खेप मिली। खाली क्रेट के नीचे से 8 किलो 400 ग्राम चरस बरामद की गई है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि पकड़ी गई चरस की खेप को दंदोड़ी जोत कुल्लू से लाया गया था। 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आरोपियों की पहचान गोपाल कृष्ण (20) पुत्र सुखदेव निवासी गांव चतरोड़ तहसील और थाना बल्ह जिला मंडी और संजय कुमार (40) पुत्र जय चंद गांव और डाकघर बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि एनसीबी चंडीगढ़ की टीम ने दो आरोपियों से जीप में 8 किलो 400 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों आरोपियों को एनसीबी टीम साथ लेकर गई है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now