Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पिंजौर में बिलासपुर के 32 साल के युवक की बोरी में बंधी मिली लाश

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

बद्दी की फिल्म कंपनी में काम करने वाले बिलासपुर जिला के एक युवक की लाश पिंजौर के समीप एक गांव में मिली है। जानकारी अनुसार पिंजौर की रथपुर कॉलोनी के सामने सड़क किनारे नाले में बंद बोरी में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. गुरुवार शाम को लाश बरामद हुआ ।

जानकारी के अनुसार, मौके से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर बोरी पर पड़ी और जब वह बोरी के नजदीक गया तो उसमें से पैर का अंगूठा बाहर निकला हुआ था। शख्स ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद थाना पिंजौर पुलिस की टीम और कालका एसीपी मुकेश जाखड़ घटनास्थल पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल की बेटी वंशिका गौतम ने जीता "KISME KITNA HAI DUM " TV रियल्टी शो

पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने के लिए आस के लोगों मौके पर बुलाया और एक व्यक्ति ने बताया कि उसके दोस्त का साला कुछ दिन से लापता है। व्यक्ति ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में दोस्त को मौके पर बुलाया। बाद में परिजनों ने शव की शिनाख्त 32 वर्षीय अभिनव चंदेल के तौर पर की है।

हिमाचल के घुमारवीं का रहने वाला था मृतक अभिनव चंदेल हिमाचल के बिलासपुर की तहसील घुमारवीं के गांव बलोह के रहने वाला था। अभिनव बद्दी में फार्मा कंपनी में नौकरी करता था और वह 30 जनवरी से लापता था। अभिनव के गुम होने की शिकायत बद्दी थाने में दर्ज है।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर : 29 वर्षीय युवक ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा कर ली आत्‍महत्‍या

बताया जा रहा है कि अभिनव कि 30 जनवरी को उसके उसके भाई से बात हुई थी उसके बाद से वह लापता था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now