Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पूर्व सैनिक को गूगल से बैंक हेल्पलाइन नंबर लेना पड़ा महंगा, शातिरों ने खाते से उड़ाए 20 लाख

fraud, Solan News Fraud Case Recovery

बिलासपुर|
जिला बिलासपुर में नेट बैंकिंग सुविधा शुरू करने के लिए गूगल से बैंक के हेल्पलाइन नंबर की मदद लेना पूर्व सैनिक को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने पूर्व सैनिक से OTP लेकर करीब 20 लाख रुपए की चपत लगा दी।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मरुड़ा निवासी दीवान चंद द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार वह इसी साल 31 जनवरी को इंडियन नेवी से रिटायर हुए हैं। उनका PNB की हमीरपुर जिला की हरसौर ब्रांच में बैंक अकाउंट है। पेंशन आदि की जानकारी हासिल करने के लिए वह बैंक में गए थे। उसी दौरान उन्होंने बैंक मैनेजर से नेट बैंकिंग सुविधा शुरू करने का आग्रह किया। बैंक मैनेजर ने कहा कि वह स्वयं भी ऑनलाइन नेट बैंकिंग शुरू करा सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दीवान चंद के अनुसार बैंक मैनेजर की सलाह पर उन्होंने गूगल पर PNB का हेल्पलाइन नंबर सर्च किया। इस नंबर पर संपर्क करके उन्होंने नेट बैंकिंग शुरू करने की बात कही। उस ओर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए निर्देश दिए जाते रहे। निर्देशों के अनुसार सब कुछ करने के बावजूद बाद में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फेल होने का मैसेज आ गया।

पूर्व सैनिक के अनुसार बातों-बातों में हेल्पलाइन नंबर से बात कर रहे व्यक्ति ने उनसे OTP नंबर ले लिया। बाद में उनके मोबाइल पर बैंक अकाउंट से पैसे निकलने का मैसेज आ गया। उनके अकाउंट में 40,99,210 रुपए थे, जो घटकर 26,00,209 रुपए रह गए।
उसके बाद 5 लाख रुपए की और राशि उनके अकाउंट से कट गई। इससे अकाउंट बैलेंस 21,00,209 रुपए रह गया।

पूर्व सैनिक की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घुमारवीं के DSP अनिल ठाकुर ने बताया कि तलाई थाना में IPC और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now