Prajasatta Side Scroll Menu

शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में संपन्न हुआ श्रावण अष्टमी मेला

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में चैत्र नवरात्रे को लेकर किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बिलासपुर न्यूज़|
बिलासपुर स्थित विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेला बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। 10 दिनों तक चले श्रावण मेले में पंजाब, हरियाणा सहित देशभर से करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने मां नैनादेवी के दर्शन कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की है।

वहीं मेला समाप्ति के उपलक्ष्य पर सभी प्रशासनिक अधिकारियों और पुजारी वर्ग ने संयुक्त रूप से हवन कर पूर्ण आहुतियां डाली जिससे श्रावण मेला सुख शांति के साथ संपन्न हो गया।

इसे भी पढ़ें:  कार पलटने से चालक की दबने से मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar Himachal News

Join WhatsApp

Join Now