Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सड़क पार करते समय ट्रक ने कुचला व्यक्ति, मौके पर मौत

accedent

प्रजासत्ता|
सड़क पार करते समय ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया जिस कारण व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान अमृतसर निवासी गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। मामला मंगलवार देर शाम का है जब शिमला मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर चमाकढी पुल के समीप व्यक्ति सड़क पार कर रहा था।

मृतक के पुत्र ने दाड़लाघाट थाने में मामला दर्ज करते हुए बताया कि वह मनाली की एक पिकअप चलाता है। वह अपने पिता के साथ गाड़ी में कैरी बैग व नैपकिन आदि की सप्लाई करने अमृतसर से सैंज ,चौपाल व नेरवा की तरफ गया था। नेरवा से सप्लाई करके वे लोग वापस अमृतसर जा रहे थे तो रात को चमाकड़ी पुल के पास उसने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पिता ने कहा कि रात को यहीं पर कमरा लेकर ठहर जाते हैं। इसके पश्चात जब उसके पिता सड़क क्रॉस करके होटल की तरफ जा रहे थे तो एक ट्रक दाड़लाघाट की तरफ से तेज रफ्तार में आया और पिता को टक्कर मार दी। ट्रक उन्हें कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें दाड़ला अस्पताल पहुंचाया जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्या कहतें है पुलिस अधिकारी ?
डीएसपी प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पुलिस ने कब्जे में लेने के पश्चात पोस्टमार्टम कर परिजनो को सौंप दिया है। वंही ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now