Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मन्दिर मे श्रद्धालुओं की भीड़ कोरोना के नियमों पर प्रहार, प्रशासन ने लिया कड़ा संज्ञान

सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मन्दिर मे श्रद्धालुओं की भीड़ कोरोना के नियमों पर प्रहार, प्रशासन ने लिया कड़ा संज्ञान

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं/बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश में उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में कोरोना महामारी के खौफ के बावजूद बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा के दर्शन के लिए प्रतिदिन बढ़ रही है। शुक्रवार को उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब से बाजार में चहल-पहल तो जरूर बढ़ी, मगर श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही कोविड नियमों की अवहेलना को तो हर कोई देख रहा है, लेकिन सुधार करने वाला कोई नहीं है।

जत्थों में आने वाले कई श्रद्धालु न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। मेलों से पूर्व हुई मेला बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने मेलों को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन धरातल में कुछ और ही है

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उधर, इस संबंध में डीएसपी अनिल ठाकुर का कहना है कि शाहतलाई में चल रहे चैत्र माह मेलों में आने वाले श्रद्धालुओं को बार-बार सूचित कर मास्क पहनने व सामाजिक दूरी अपनाने का आग्रह किया जा रहा है। अगर फिर भी श्रद्धालु कोविड नियमों का उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेले की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ी, तो वहां पर अन्य थानों से पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now